शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया

डोमचांच. भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव को एक ज्ञापन सौंपा है. इसमें भेलवाटांड़ में खेल मैदान बनाने, शिव सागर तालाब को पर्यटन स्थल का दरजा दिलाने, डोमचांच बाजार का सौंदर्यीकरण करने, शहीद चौक से ढाब रोड होते हुए कुदरा मोड़ तक पीसीसी व टैक्सी स्टैंड में […]

डोमचांच. भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव को एक ज्ञापन सौंपा है. इसमें भेलवाटांड़ में खेल मैदान बनाने, शिव सागर तालाब को पर्यटन स्थल का दरजा दिलाने, डोमचांच बाजार का सौंदर्यीकरण करने, शहीद चौक से ढाब रोड होते हुए कुदरा मोड़ तक पीसीसी व टैक्सी स्टैंड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की मांग शामिल है. ज्ञापन में रोशन कुमार सिन्हा, मुखिया शांति देवी, दीप नारायण यादव, मनोरंजन पांडेय, रामाकांत पांडेय, रवि मोदी, गंगाधर मोदी, इंदर मोदी, वशिष्ट मेहता, राजू दास के हस्ताक्षर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >