ब्लीचिंग पाउडर व डीडीटी का छिड़काव करें

12कोडपी1बैठक में पंसस अर्जुन चौधरी व अन्य.जयनगर. हिरोडीह पंचायत की सहिया साथियों की बैठक छोटकी हिरोडीह आंगनबाड़ी केंद्र में हुई. अध्यक्षता सहिया साथी मालती देवी ने की. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य अर्जुन चौधरी ने कहा कि बरसात के दिनों में अनावश्यक जल जमाव से डायरिया सहित कई संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी […]

12कोडपी1बैठक में पंसस अर्जुन चौधरी व अन्य.जयनगर. हिरोडीह पंचायत की सहिया साथियों की बैठक छोटकी हिरोडीह आंगनबाड़ी केंद्र में हुई. अध्यक्षता सहिया साथी मालती देवी ने की. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य अर्जुन चौधरी ने कहा कि बरसात के दिनों में अनावश्यक जल जमाव से डायरिया सहित कई संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है. इससे बचाव के लिए कुएं में ब्लीचिंग पाउडर व अन्य जगहों पर डीडीटी का छिड़काव जरूरी है. उन्होंने सहियाओं को निर्देश दिया कि जल स्वच्छता कार्यक्रम के तहत पंचायत की गली-गली में घूम-घूम कर ब्लीचिंग पाउडर व डीडीटी का छिड़काव करें, ताकि यह पंचायत रोग मुक्त रहे. मौके पर वार्ड सदस्य आरती राणा, सहिया बबीता देवी, कुसुम देवी, आरती देवी, पिंकी देवी, कामदेव यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >