जयनगर. भाकपा माले प्रखंड इकाई की बैठक थाना मुहल्ला जयनगर में हुई. अध्यक्षता प्रखंड संयोजक मुन्ना यादव ने की. इस दौरान पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त तक ब्रांच कमेटियों का पुनर्गठन करना है. गठित ब्रांच कमेटियां गांव का सर्वे करेंगी. सर्वे के दौरान यह जानकारी प्राप्त करनी है कि किस व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और किसे नहीं मिल रहा है. इसके तहत आंगनबाड़ी, स्कूल व पीडीएस दुकानों का भी निरीक्षण किया जायेगा. 31 जुलाई तक सदस्यता नवीकरण के कार्य को पूर्ण करना है. वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को गरीब विरोध बताते हुए कहा कि गरीबों की पेंशन में बढ़ोतरी नहीं होती, जबकि मंत्री, सांसद व विधायक का वेतन दोगुना कर दिया गया है. मौके पर मो इब्राहिम अंसारी, विजय पासवान, राजकुमार पासवान, सेराज खान, असगर अंसारी, सुरेंद्र सिंह, अशोक यादव, भोला यादव, राजेंद्र दास, राम विलास पासवान आदि मौजूद थे.
भाकपा माले करेगी गांवों का सर्वे
जयनगर. भाकपा माले प्रखंड इकाई की बैठक थाना मुहल्ला जयनगर में हुई. अध्यक्षता प्रखंड संयोजक मुन्ना यादव ने की. इस दौरान पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त तक ब्रांच कमेटियों का पुनर्गठन करना है. गठित ब्रांच कमेटियां गांव का सर्वे करेंगी. सर्वे के दौरान यह जानकारी प्राप्त करनी […]
