आगत-निर्गत प्रभारी पर कार्रवाई की अनुशंसा

जिले में डीइओ के पदभार ग्रहण को लेकर दो पदाधिकारियों में विवाद कोडरमा बाजार. जिले में डीइओ के पदभार ग्रहण को लेकर चल रहा विवाद अब और गहराता जा रहा है. शुक्रवार को जहां नये डीइओ के रूप में प्रेम प्रकाश झा ने एक तरफा प्रभार ग्रहण किया था, वहीं डीइओ एसके राय ने इसका […]

जिले में डीइओ के पदभार ग्रहण को लेकर दो पदाधिकारियों में विवाद कोडरमा बाजार. जिले में डीइओ के पदभार ग्रहण को लेकर चल रहा विवाद अब और गहराता जा रहा है. शुक्रवार को जहां नये डीइओ के रूप में प्रेम प्रकाश झा ने एक तरफा प्रभार ग्रहण किया था, वहीं डीइओ एसके राय ने इसका विरोध जताया था. उन्होंने हाई कोर्ट में केस किये जाने की जानकारी दी थी. इस दिन तो यह मामला हंगामे के बाद शांत हुआ और प्रेम प्रकाश झा वापस चले गये, लेकिन अब इस विवाद को लेकर कार्रवाई की गाज डीइओ कार्यालय के आगत-निर्गत प्रभारी पर गिर रही है. वर्तमान में डीइओ के रूप में काम कर रहे एसके राय ने आगत निर्गत प्रभारी पर कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक को एक पत्र भेजा है. डीइओ श्री राय द्वारा आरडीडीइ को लिखे पत्र में कहा गया है कि उक्त कर्मी के द्वारा बैक डेट में पत्र निर्गत किया गया है. बता दें कि एसके राय के अनुसार प्रेम प्रकाश झा ने दस जुलाई को पदभार ग्रहण किया, पर आगत तिथि नौ जुलाई दर्ज करने पर आपत्ति जतायी है. इधर, प्रभारी का कहना है कि उन्होंने पूरी बात उस आवेदन पर साफ लिख दिया है कि इससे संबंधित आदेश नए डीइओ के द्वारा दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >