कोडरमा : झुमरीतिलैया शहर के पूर्णिमा टॉकीज के पास शुक्रवार शाम को दो गुटों के बीच विवाद हो गया. इसमें एक युवक घायल हुआ है. घायल युवक छतरबर निवासी रोशन परवेज बताया जाता है.
जानकारी के अनुसार, शाम में पूर्णिमा टॉकीज के पास टिकट को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये. इसके बाद मामला बढ़ गया और युवक मारपीट पर उतारू हो गये. विवाद के बाद कुछ युवक मौके से फरार हो गये तो दूसरे गुट के युवकों ने असनाबाद पहुंच कर कुछ युवकों से मारपीट की. इसी दौरान वहां मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत कार्यक्रम चल रहा था.
यहां थोड़ी देर के लिए रांची पटना रोड भी जाम हो गया. बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ. तिलैया थाना के प्रभारी थाना प्रभारी आरके पासवान ने बताया कि टिकट को लेकर युवकों में विवाद हुआ था. इसमें एक युवक घायल हुआ है. फिलहाल मामला शांत करा लिया गया है. किसी भी पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है.
