पीएम श्री उच्च विद्यालय में विविध प्रतियोगिता

वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, पोस्टर एवं बैनर निर्माण, दीवार लेखन तथा प्रोजेक्ट वर्क गतिविधियां आयोजित की गयी.

कोडरमा. पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरडीहा में जल पखवारा के तहत जल संरक्षण विषय पर विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, पोस्टर एवं बैनर निर्माण, दीवार लेखन तथा प्रोजेक्ट वर्क गतिविधियां आयोजित की गयी. कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जल के महत्व एवं प्रदूषण नियंत्रण की आवश्यकता को समझाना था. मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी थीं. उन्होंने पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प पर प्रकाश डालते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे. उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में जल एवं बिजली के संरक्षण के व्यावहारिक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया. इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ विद्यालय स्तर पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के उपायों की जानकारी दी. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार यादव, सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >