क्षत्रिय महासंघ ने वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी

कुंवर सिंह के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत

कुंवर सिंह के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत कोडरमा. उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा के तत्वावधान में क्षत्रिय भवन कोडरमा में वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष राम लखन सिंह ने की. संचालन महासंघ के महासचिव शिवलाल सिंह ने किया. अध्यक्ष रामलखन सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए. महासचिव शिवलाल सिंह ने कहा कि क्षत्रिय शिरोमणि बाबू वीर कुंवर सिंह अपने त्याग और बलिदान के बल पर आज न केवल हिंदुस्तान में, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक विशेष पहचान बनायी है. मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव कामाख्या नारायण सिंह, रामचंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, महेश सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, रणजीत सिंह, दिनेश कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, विनोद सिंह, राजकुमार सिंह, दयानंद सिंह, प्रो राजेश कुमार सिंह, राजन सिंह, दीपक सिंह, संतोष सिंह, कृष्ण सिंह, बबलू सिंह, मनोज सिंह, बादल सिंह, सतीश सिंह, जय नारायण सिंह, रणजीत कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, हरदेव सिंह, मदन मोहन सिंह, आनंद कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >