जयनगर. जंगल से भटककर गांवों में पहुंचे हाथियों का झुंड बुधवार की रात गडियाई जंगल की ओर लौट गया. इससे पहले मंगलवार रात करीब 25 हाथियों के झुंड ने खगराडीह और कंझियाडीह के भट्ठे पर दो मजदूरों को कुचलकर मार डाला. बुधवार की रात हाथियों ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गोहाल के पास रेलवे की चहारदीवारी को भी तोड़ दिया. हाथियों के इस तांडव से खरपोका, गडियाई, बेरोगाई, महुआगढा, घुरमुंडा, घरौंजा, गडगी और परसाबाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन की ओर से हाथियों को भगाने के लिए कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है, केवल सहायता या मुआवजे तक ही कार्रवाई सीमित है.
गडियाई जंगल की ओर लौट गया हाथियों का झुंड
बुधवार की रात हाथियों ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गोहाल के पास रेलवे की चहारदीवारी को भी तोड़ दिया.
