24 लाख 39 हजार यात्रियों ने कोडरमा से किया सफर

दिल्ली हावडा रेलखंड पर स्थित कोडरमा जंक्शन धनबाद रेल मंडल में धनबाद जंक्शन के बाद राजस्व देने के मामले में दूसरे स्थान पर रहा है़

दिल्ली हावडा रेलखंड पर स्थित कोडरमा जंक्शन धनबाद रेल मंडल में धनबाद जंक्शन के बाद राजस्व देने के मामले में दूसरे स्थान पर रहा है़ वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 अप्रैल से 31 मार्च 2026 तक कोडरमा जंक्शन से आरक्षित और अनारक्षित टिकट से 24 लाख 39 हजार 902 यात्रियों ने सफर किया़ इससे 31 करोड़ 86 लाख 82 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ़ इसमें जेनरल टिकट 19 लाख 61 हजार 816 की बिक्री हुई, जिससे 20 करोड़ 60 लाख 78 हजार की राशि प्राप्त हुई़ वहीं रिजर्वेशन से 1 लाख 26 हजार 796 टिकट काउंटर से बिके़ इससे 8 करोड़ 50 लाख 16 हजार 500 रुपये की राशि प्राप्त हुई, जबकि कैश लेस प्रणाली के तहत कोडरमा जंक्शन से मोबाइल व एटीवीएम मशीन के जरिये 2 लाख 48 हजार 250 यात्रियों ने टिकट खरीदे़ इससे 1 करोड़ 94 लाख 14 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जो गत वर्ष की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है़ 2024-25 में 1 लाख 92 हजार 700 लोगों ने टिकट की खरीदारी की थी जिससे 1 करोड़ 26 लाख 85 हजार 320 रुपया प्राप्त हुआ था, जबकि इस चालू वित्तीय वर्ष में 2 करोड़ 35 लाख 87 हजार 500 रुपया प्राप्त हुआ़ इस वर्ष 2025-26 में कोडरमा जंक्शन पर चलाये गये बेटिकट यात्रियों व जनरल टिकट लेकर स्लीपर में सफर करने वाले 34 हजार 561 यात्रियों से 2 करोड 32 लाख 62 हजार 900 रूपये का जुर्माना वसूला गया़ इसके अलावा कोडरमा स्टेशन से वित्तीय वर्ष में 2109 क्विंटल माल की बुकिंग हुई, जिससे 2 करोड 32 लाख 62 हजार 900 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ़ बता दें कि गत वित्तीय वर्ष से यात्रियों की संख्या 12.81 प्रतिशत तो राजस्व 4.67 प्रतिशत बढ़ा है़ वर्तमान में कोडरमा के रास्ते 54 ट्रेनों का परिचालन हो रहा है़ इसमें चार वंदे भारत भी शामिल है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >