प्रत्याशियों को इवीएम की सूची दी गयी

फोटो – 27 कोडपी 11रेंड माइजेशन के कार्य के दौरान डीसी सामान्य प्रेक्षक व अन्यकोडरमा बाजार. विधानसभा चुनाव को लेकर इवीएम के सेकेंड रेंड माइजेशन का काम गुरुवार को हुआ. पोलिंग पार्टियों को उपलब्ध करायी जानेवाली इवीएम का रेंड माइजेशन प्रेक्षक की उपस्थिति में किया गया. इस दौरान सामान्य प्रेक्षक एसएल आमरानी, बरही विधानसभा क्षेत्र […]

फोटो – 27 कोडपी 11रेंड माइजेशन के कार्य के दौरान डीसी सामान्य प्रेक्षक व अन्यकोडरमा बाजार. विधानसभा चुनाव को लेकर इवीएम के सेकेंड रेंड माइजेशन का काम गुरुवार को हुआ. पोलिंग पार्टियों को उपलब्ध करायी जानेवाली इवीएम का रेंड माइजेशन प्रेक्षक की उपस्थिति में किया गया. इस दौरान सामान्य प्रेक्षक एसएल आमरानी, बरही विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक सहदेव, बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक माणिक गुरसाल व डीसी के रवि कुमार मौजूद थे. एनआइसी कार्यालय में बूथवार कौन सी इवीएम कहां जायेगी, इसकी जानकारी दी गयी. इसकी सूची भी विधानसभा चुनाव में खड़े प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी गयी. मौके पर डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार मिश्र, एसडीओ लियाकत अली, डीएसपी हरिलाल यादव, डीइओ सुशील कुमार राय, डीडब्ल्यूओ अजीत निरल सांगा, डीआइओ सुभाष यादव के अलावा राजद, झाविमो, बसपा, सपा, बीएमपी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रतिनिधि बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के राकपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि व बरही से झामुमो व झारखंड पीपुल्स पार्टी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >