मरकच्चो. स्कूल रूआर 2026( बैक टू स्कूल कैंपेन ) के अंतर्गत बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, विद्यालय में ठहराव एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी क्रम में देवीपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुरहा में मुखिया बेदू साव ने अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान लोगों को अभियान के उद्देश्य के बारे में बताया. एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के जिला समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान उन सभी बच्चों को जो स्कूलों से बाहर रह गये थे, उन्हें स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा.
स्कूल रूआर अभियान के तहत किया गया जागरूक
देवीपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुरहा में मुखिया बेदू साव ने अभियान का शुभारंभ किया.
