: डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजिट कार्यक्रम झुमरीतिलैया. इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा, डिस्ट्रिक्ट 325 (2025–26) का डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजिट कार्यक्रम बाइपास रोड स्थित शिव वाटिका में हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट 325 की मंडल अध्यक्ष रश्मि गुप्ता मौजूद रहीं. उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैंं. इनरव्हील क्लब एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है और इससे जुड़ना प्रत्येक महिला के लिए अत्यंत लाभदायक है. उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से इस संस्था से जुड़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में रश्मि गुप्ता सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने क्लब के कार्यों की समीक्षा की तथा उनकी सराहना भी की. इसके बाद एक आम बैठक आयोजित की गयी, जिसका मंच संचालन रंजीता सेठ ने किया. मौके पर कई सेवा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संपन्न किये गये. मंडल अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने जरूरतमंद व्यक्ति को व्हील चेयर प्रदान की. साथ ही जरूरतमंद महिलाओं/लड़कियों को सिलाई मशीनें दी गयीं. इसके अलावा एक जरूरतमंद लड़की, जिसकी शादी 19 तारीख को निर्धारित है, उसे विवाह के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की गयी. इस दौरान कई लोग मौजूद थे.
हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं महिलाएं : अध्यक्ष
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजिट कार्यक्रम
