मतदाता जागरूकता को लेकर प्रभातफेरी निकली

चंदवारा. पिपराडीह स्टेशन रोड स्थित संजीवनी एकेडमी के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता को लेकर प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी को सीओ नंद कुमार राम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में वोट एक ऐसी शक्ति है, जिसके तहत हम अपने मन पसंद प्रतिनिधि को चुन सकते हैं. उन्होंने कहा कि […]

चंदवारा. पिपराडीह स्टेशन रोड स्थित संजीवनी एकेडमी के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता को लेकर प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी को सीओ नंद कुमार राम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में वोट एक ऐसी शक्ति है, जिसके तहत हम अपने मन पसंद प्रतिनिधि को चुन सकते हैं. उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. श्री राम ने विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार के सामाजिक सरोकार के लिए उनकी सराहना की. प्रभातफेरी निदेशक संजीव कुमार के निर्देशन में विद्यालय परिसर से निकाली गयी. विद्यार्थियों ने चंदवारा प्रखंड मैदान, थाना व पुलिस लाइन, बजरंगी बली चौक का भ्रमण किया. मौके पर प्रमुख महेंद्र यादव, शिक्षक हरी बक्शी, धीरज बक्शी, एकता सिंह, निगम कुमार, मनोज पंडित, निशा कुमारी, सुष्मिता कुमारी, राधा सिंह, छात्र नरेश, विश्वजीत, कुंदन, अजहर, उपेंद्र, हिमांशु, पप्पू, सिकंदर, भोला आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >