पीठासीन पदाधिकारियों को दिया गया इवीएम का प्रशिक्षण

कोडरमा बाजार : बिरसा सांस्कृतिक भवन में विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे फेज के सामान्य प्रशिक्षण पीठासीन पदाधिकारी एक, दो व तीन को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण रामचंद्र ठाकुर, उमेश सिन्हा व अश्विनी तिवारी ने दिया. शिविर में चुनाव संबंधी कागजात को भरने का तरीका, इवीएम को सील करने, मॉक पॉल करने आदि का प्रशिक्षण […]

कोडरमा बाजार : बिरसा सांस्कृतिक भवन में विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे फेज के सामान्य प्रशिक्षण पीठासीन पदाधिकारी एक, दो व तीन को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण रामचंद्र ठाकुर, उमेश सिन्हा व अश्विनी तिवारी ने दिया. शिविर में चुनाव संबंधी कागजात को भरने का तरीका, इवीएम को सील करने, मॉक पॉल करने आदि का प्रशिक्षण दिया गया.

इस दौरान पीठासीन पदाधिकारियों को इवीएम पुस्तिका व मार्गदर्शिका भी दी गयी. इसी तरह का दूसरा प्रशिक्षण जेजे कॉलेज में भी दिया गया. इस मौके पर डीडब्लूओ अजीत निरल सांगा, डीएलओ शारदानंद देव, दिलीप बनर्जी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >