क्षेत्र में चल रही परिवर्तन की लहर : चंदन

24कोडपी7जन संपर्क करती जिप सदस्य चंदन देवी.जयनगर. बरकट्ठा से झाविमो प्रत्याशी प्रो जानकी यादव को विजयी बनाने के लिए उनके परिजनों व कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है. सोमवार को उनकी पत्नी सह जिप सदस्य चंदन देवी ने कंद्रपडीह उत्तरी व दक्षिणी के अलावा रेभनाडीह, हिरोडीह सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर प्रो यादव […]

24कोडपी7जन संपर्क करती जिप सदस्य चंदन देवी.जयनगर. बरकट्ठा से झाविमो प्रत्याशी प्रो जानकी यादव को विजयी बनाने के लिए उनके परिजनों व कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है. सोमवार को उनकी पत्नी सह जिप सदस्य चंदन देवी ने कंद्रपडीह उत्तरी व दक्षिणी के अलावा रेभनाडीह, हिरोडीह सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर प्रो यादव के पक्ष में वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के लिए उनके पति ने लगातार संघर्ष किया है. जनता एक बार उन्हें मौका दे, इस क्षेत्र का समग्र विकास किया जायेगा. क्षेत्र में परिवर्तन की लहर चल रही है. अभियान का नेतृत्व उप मुखिया शिव कुमार यादव व पंसस अर्जुन चौधरी ने किया. अभियान में युवा मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, दामोदर यादव, अरुण कुमार यादव, बनवारी चौधरी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >