जयनगर. स्वयं सेवी संस्था समर्पण, जय बजरंग किसान क्लब व नाबार्ड की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र बिगहा में एक्सपर्ट मीट का आयोजन किया गया. इस मौके पर कृषि एक्सपर्ट राम किशुन प्रसाद व संस्था के सचिव इंद्रमणि साहू ने किसानों को जैविक खेती, बीज, खाद, पानी टेकनीक, बाजार व फसल बीमा की जानकारी दी. राम किशुन प्रसाद ने कहा कि हेल्थ व वेल्थ के लिए खेती महत्वपूर्ण है, लेकिन जानकारी के अभाव में पैदावार संतोषजनक नहीं होता है. उन्होंने रासायनिक खाद व कीटनाशक के अत्यधिक प्रयोग से होनेवाले दुष्परिणामों की जानकारी दी. मौके पर वार्ड सदस्य हरिशंकर गिरि, संदीप सिंह, रवींद्र गिरि, युगेश प्रसाद यादव, बसंत सिंह, जितेंद्र पासवान, शंकर रजक, ललन सिंह, भोला पासवान, सनोज यादव, राजू सिंह आदि थे. संचालन अरुण कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र सिंह ने किया.
किसानों को खेती के बारे में जानकारी दी गयी
जयनगर. स्वयं सेवी संस्था समर्पण, जय बजरंग किसान क्लब व नाबार्ड की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र बिगहा में एक्सपर्ट मीट का आयोजन किया गया. इस मौके पर कृषि एक्सपर्ट राम किशुन प्रसाद व संस्था के सचिव इंद्रमणि साहू ने किसानों को जैविक खेती, बीज, खाद, पानी टेकनीक, बाजार व फसल बीमा की जानकारी दी. राम […]
