साबी देवी के पुत्र ने किया जनसंपर्क

चंदवारा. बरही से झामुमो प्रत्याशी साबी देवी के पक्ष में उनके पुत्र अरुण साहू ने रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से अपनी मां साबी देवी के पक्ष में वोट देने की अपील की. अभियान के दौरान श्री साहू ने भोंडो, आरागारो, जोंगी, चौराही आदि गांव का दौरा किया. उन्होंने कहा कि यदि आज […]

चंदवारा. बरही से झामुमो प्रत्याशी साबी देवी के पक्ष में उनके पुत्र अरुण साहू ने रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से अपनी मां साबी देवी के पक्ष में वोट देने की अपील की. अभियान के दौरान श्री साहू ने भोंडो, आरागारो, जोंगी, चौराही आदि गांव का दौरा किया. उन्होंने कहा कि यदि आज उनके पिता जीवित होते, तो उन्हें नहीं आना पड़ता. साबी देवी की जीत ही उनके पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौके पर वीरेंद्र पांडेय, सफिक मियां, संतोष कुश्वाहा, मो नसीम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >