खलिहान में लगी आग, हजारों का नुकसान

सतगावां : ईटाय के मौजा लोहार के किसान बंगाली यादव व अर्जुन यादव (दोनों के पिता फौदी महतो) की खलिहान में आग लगने से बिचाली जल कर राख हो गया. घटना गुरुवार की रात की है. अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग लगने से किसानों को हजारों का नुकसान हुआ. मौके […]

सतगावां : ईटाय के मौजा लोहार के किसान बंगाली यादव व अर्जुन यादव (दोनों के पिता फौदी महतो) की खलिहान में आग लगने से बिचाली जल कर राख हो गया.

घटना गुरुवार की रात की है. अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग लगने से किसानों को हजारों का नुकसान हुआ. मौके पर पहुंच कर मुखिया जयशंकर प्रसाद ने मामले की जानकारी ली व पीडि़त परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >