सांप्रदायिक ताकतों से सतर्क रहें : अन्नपूर्णा

फोटो – 19 कोडपी 18वर्णवाल धर्मशाला में उमड़ी समर्थकों की भीड़कोडरमा बाजार. राजद प्रत्याशी सह मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को नामांकन करने के बाद वर्णवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. यहां भी समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जनता ने अपने सहयोग से मुझे चार बार विधायक बनाया है. […]

फोटो – 19 कोडपी 18वर्णवाल धर्मशाला में उमड़ी समर्थकों की भीड़कोडरमा बाजार. राजद प्रत्याशी सह मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को नामांकन करने के बाद वर्णवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. यहां भी समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जनता ने अपने सहयोग से मुझे चार बार विधायक बनाया है. आप सभी बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं. इस बार भी जनता का अपार समर्थन राजद के साथ है. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि खून का एक-एक कतरा कोडरमा विधानसभा क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए है. उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों से सतर्क रहने को कहा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद व जदयू महागंठबंधन की ही जीत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >