जयनगर के 12 मतदान केंद्र परिवर्तित

जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जयनगर व चंदवारा प्रखंड के कुल 12 मतदान केंद्रों का स्थल परिवर्तन हुआ है. इसमें सामुदायिक भवन पोगडंडा मतदान केंद्र को बदल कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोगडंडा, तहसील कचहरी मंझगावां मतदान केंद्र को बदल कर उ प्रा विद्यालय मंझगावां, पंचायत भवन हिरोडीह मतदान केंद्र को बदल कर नव सृजित प्राथमिक […]

जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जयनगर व चंदवारा प्रखंड के कुल 12 मतदान केंद्रों का स्थल परिवर्तन हुआ है. इसमें सामुदायिक भवन पोगडंडा मतदान केंद्र को बदल कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोगडंडा, तहसील कचहरी मंझगावां मतदान केंद्र को बदल कर उ प्रा विद्यालय मंझगावां, पंचायत भवन हिरोडीह मतदान केंद्र को बदल कर नव सृजित प्राथमिक विद्यालय तेतरियाडीह, सामुदायिक भवन तरवण मतदान केंद्र को बदल कर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तरवण, गोपालडीह पुस्तकालय भवन पूर्वी भाग मतदान केंद्र को बदल कर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गोपालडीह, पुस्तकालय भवन पश्चिमी भाग मतदान केंद्र को बदल कर उर्दू प्राथमिक विद्यालय सांथ, प्राथमिक विद्यालय योगियाटिल्ला मतदान केंद्र को बदल कर आंगनबाड़ी केंद्र कुम्हार टोला योगियाटिल्ला, पंचायत भवन सरमाटांड़ मतदान केंद्र को बदल कर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सरमाटांड़, सामुदायिक भवन पार टोला पिपचो मतदान केंद्र को बदल कर नया पंचायत भवन पिपचो, सामुदायिक भवन पिसपिरो मतदान केंद्र को बदल कर नवसृजित प्रा विद्यालय पिसपिरो, आंबेडकर भवन महुआगढ़ा मतदान केंद्र को बदल कर उ प्रा विद्यालय महुआगढ़ा, नवसृजित प्रा वि महुआ गढ़ा मतदान केंद्र को बदल कर नवसृजित प्रा वि घरौंजा टू किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >