कारा अधीक्षक को भेजा पत्र

कोडरमा. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की पहल पर जिला शिक्षा अधीक्षक जीतेंद्र सिन्हा ने अपनी दादी व पिता के साथ मंडल कारा में रह रहे बच्चे छह वर्षीय सतीश कुमार की पढ़ाई सुनिश्चित कराने को लेकर कारा अधीक्षक को पत्र भेजा है. डीएसइ श्री सिन्हा ने सतीश के लिए वर्ग एक की एक सेट पुस्तक व […]

कोडरमा. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की पहल पर जिला शिक्षा अधीक्षक जीतेंद्र सिन्हा ने अपनी दादी व पिता के साथ मंडल कारा में रह रहे बच्चे छह वर्षीय सतीश कुमार की पढ़ाई सुनिश्चित कराने को लेकर कारा अधीक्षक को पत्र भेजा है. डीएसइ श्री सिन्हा ने सतीश के लिए वर्ग एक की एक सेट पुस्तक व पठन सामग्री उपलब्ध करायी है. पूर्व में उक्त बच्चा मध्य विद्यालय अंबाडीह मरकच्चो की पहली कक्षा में पढ़ता था. गत दिन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष ममता सिंह, सदस्य राजकुमार सिन्हा, सत्येंद्र सिंह व मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से विधिक सह परिवीक्षा पदाधिकारी दिनेश पाल को मंडलकारा में रह रहे सभी बच्चों की हालात पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >