भाकपा ने किया जनसंपर्क

जयनगर. बरकट्ठा से भाकपा प्रत्याशी महादेव राम ने रविवार को चुटियारो, बिगहा, धरेयडीह, करियावां, तमाय, डहुआटोल, घंघरी, तेतरियाडीह, कटहाडीह आदि गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से भाकपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पहले भी यहां भाकपा के विधायक थे. उस दौरान इस क्षेत्र का चहुंमुखी […]

जयनगर. बरकट्ठा से भाकपा प्रत्याशी महादेव राम ने रविवार को चुटियारो, बिगहा, धरेयडीह, करियावां, तमाय, डहुआटोल, घंघरी, तेतरियाडीह, कटहाडीह आदि गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से भाकपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पहले भी यहां भाकपा के विधायक थे. उस दौरान इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया गया था. वर्तमान विधायक के कार्यकाल में विकास कही नहीं दिखता. दौरे में सुदामा यादव, महेश सिंह, भागीरथ पांडेय, सुखदेव राम, गौतम कुमार, पवन सिंह, पंकज पांडेय आदि शामिल थे. इधर, रसोइया संघ ने सांस्कृतिक भवन जयनगर में प्रमीला देवी की अध्यक्षता में बैठक कर बरकट्ठा से भाकपा प्रत्याशी महादेव राम को समर्थन देने की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >