लरियाडीह में कानूनी जागरूकता शिविर लगा

कोडरमा बाजार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में पंचायत भवन लरियाडीह में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया. अध्यक्षता मुखिया मंजू देवी ने की व संचालन पीएलवी बालेश्वर राम ने किया. सीजेएम रामजीत यादव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं. छह दिसंबर को […]

कोडरमा बाजार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में पंचायत भवन लरियाडीह में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया. अध्यक्षता मुखिया मंजू देवी ने की व संचालन पीएलवी बालेश्वर राम ने किया. सीजेएम रामजीत यादव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं. छह दिसंबर को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत में लोग अपनी समस्याएं रखें. अधिक से अधिक समस्याओं का निबटारा किया जायेगा. विशिष्ट अतिथि एसडीजेएम आलोक कुमार ने कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़े. अधिवक्ता धीरज जोशी ने कहा कि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आयें. मौके पर न्यायालय कर्मी प्रमोद चौधरी, पीएलवी नकुल कुमार सिन्हा, मीरा कुमारी, पंचायत सेवक तोसलेश्वर पांडेय, काशी पंडित आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >