संघर्ष की पार्टी है भाकपा : महादेव राम

जयनगर. भाकपा ने शनिवार को हिरोडीह बाजार में नुक्कड़ सभा की. सभा की अध्यक्षता चंद्रदेव सिंह ने की. सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी महादेव राम ने कहा कि झाविमो, भाजपा व झामुमो ने झारखंड को लूट का चारागाह बना दिया. वहीं भाकपा ने हमेशा जन सवालों के लिए संघर्ष किया है. संघर्ष की पूंजी […]

जयनगर. भाकपा ने शनिवार को हिरोडीह बाजार में नुक्कड़ सभा की. सभा की अध्यक्षता चंद्रदेव सिंह ने की. सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी महादेव राम ने कहा कि झाविमो, भाजपा व झामुमो ने झारखंड को लूट का चारागाह बना दिया. वहीं भाकपा ने हमेशा जन सवालों के लिए संघर्ष किया है. संघर्ष की पूंजी के नाम पर भाकपा को सहयोग करें, ताकि सांप्रदायिक ताकतों से मुक्त करा कर यहां विकास किया जा सके. मौके पर अंचल मंत्री समीम खान, रामेश्वर चौधरी, काली सिंह, अर्जुन यादव, प्रकाश रजक, पुरुषोत्तम यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >