डोमचांच में भी मनी जयंती
14कोडपी7रंगोली के साथ छात्राएं.डोमचांच. कांग्रेस कार्यालय में पंडित नेहरू की जयंती मनायी गयी. मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने पंडित नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में लीलावती मेहता, विनोद राम, नारायण राम, सरोज मेहता, बाल गोविंद पांडेय, देवेंद्र पांडेय, किरण देवी, लाल किशोर गुप्ता, उपेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे. इधर, […]
14कोडपी7रंगोली के साथ छात्राएं.डोमचांच. कांग्रेस कार्यालय में पंडित नेहरू की जयंती मनायी गयी. मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने पंडित नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में लीलावती मेहता, विनोद राम, नारायण राम, सरोज मेहता, बाल गोविंद पांडेय, देवेंद्र पांडेय, किरण देवी, लाल किशोर गुप्ता, उपेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे. इधर, सरस्वती ज्ञान मंदिर में भी प्राचार्य अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में नेहरू जयंती मनायी गयी. उप प्राचार्य सुरेंद्र सिंह ने नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर सुमन लाल पांडेय, उमेश कुमार, मुरली, रंजना तिवारी, उमेश गोस्वामी आदि मौजूद थे. वहीं जीएफ पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर स्कूल के चेयरमैन प्रदीप सिंह, निदेशक नितेश कुमार, प्राचार्य महेश कुश्वाहा, अनुराधा, सुनीता, लक्ष्मी, अनिता, शेख अमरुल, नेहा सिंह, सोनाली, सलोनी, गुलाब साव आदि मौजूद थे.
