शिविर में छात्राओं को दी गयी कानून की जानकारी

कोडरमा बाजार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार को परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. अधिवक्ता कुमार रोशन और धीरज जोशी ने बालिकाओं को कानून की जानकारी दी. इस दौरान बाल दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रम भी विद्यालय में आयोजित किये गये, जिसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, एकल गीत […]

कोडरमा बाजार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार को परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. अधिवक्ता कुमार रोशन और धीरज जोशी ने बालिकाओं को कानून की जानकारी दी. इस दौरान बाल दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रम भी विद्यालय में आयोजित किये गये, जिसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, एकल गीत प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी एसके राय के द्वारा पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर प्राचार्य नवल किशोर सिंह, कल्याणी सरकार, बनानी सरकार, विजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >