नेशनल पब्लिक में मतदाता जागरूकता अभियान

14कोडपी9रंगोली बनाती छात्राएं.जयनगर. नेशनल पब्लिक स्कूल परसाबाद में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. अध्यक्षता प्राचार्या प्रियंका रमण ने की व संचालन मिस प्रीति ने किया. इस दौरान निदेशक मो मुस्ताक ने बच्चों को लोकतंत्र में मतदान की महत्ता की जानकारी दी. अभियान के तहत भाषण, क्रिकेट मैच व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. क्रिकेट […]

14कोडपी9रंगोली बनाती छात्राएं.जयनगर. नेशनल पब्लिक स्कूल परसाबाद में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. अध्यक्षता प्राचार्या प्रियंका रमण ने की व संचालन मिस प्रीति ने किया. इस दौरान निदेशक मो मुस्ताक ने बच्चों को लोकतंत्र में मतदान की महत्ता की जानकारी दी. अभियान के तहत भाषण, क्रिकेट मैच व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. क्रिकेट मैच में पर्ल हाउस ने रूबी हाउस को छह विकेट से पराजित किया. रंगोली में रूबी हाउस प्रथम, डायमंड हाउस द्वितीय व पर्ल हाउस तृतीय रहा. मौके पर शिक्षक अजय सिंह, मिथिलेश सिंह, सकलदेव, किशोर किसलय, नीतीश नारायण, मिस किरण, अनिता , मुबारम, सहाना, मो इब्राहिम, मो सद्दाम खान, पिंकी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >