प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार कोडरमा विस क्षेत्र के 40 मतदान केंद्रों के अलावा जिले में पड़ने वाले बरकट्ठा विस क्षेत्र के 15 और बरही विस क्षेत्र के 5 कुल 60 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है. इन केंद्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए कई चीजे उपलब्ध रहेगी. बुजुर्ग और महिला मतदाताओं के लिए इन केंद्रों पर बैठने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसके लिए जिला स्तर से टेबुल, बेंच व कुरसी की व्यवस्था की गयी है, ताकि मतदान के दिन बुजुर्गो व महिलाओं को खड़ा नहीं रहना पड़े. इसके अलावा अन्य केंद्रों की तरह पेयजल सहित अन्य सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि मतदाता आराम से अपना मतदान कर सकें. कोडरमा विस क्षेत्र के सतगावां प्रखंड के दस मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये है. इनमें मवि शिवपुर, प्रावि प्रखंड कॉलोनी, उमवि माधोपुर, मवि मरचोई पूर्वी व पश्चिमी, मवि इटाय, मवि खुट्टा, मवि बासोडीह पूर्वी व पश्चिमी, मवि दौनैया, कोडरमा प्रखंड के प्रखंड कार्यालय उत्तरी, दक्षिणी, सीता सुखानी कन्या मध्य विद्यालय 1, 2, 3 और चार, उमवि बारा टोला, अबरक खान गेस्ट हाउस झुमरी पश्चिमी व पूर्व, डोमचांच प्रखंड के मवि उत्तरी, मवि उत्तरी व दक्षिणी, कन्या मध्य विद्यालय डोमचांच पश्चिमी व पूर्व, उम0वि0 महथाडीह प0 व पू0, उ0वि0 फुलवरिया बांया व दाया भाग, मरकच्चो प्रखंड के म0वि0 जगदीशपुर, उमवि पुरनानगर, मवि नावाडीह, मवि विचरिया एक व दो, मवि जामू एक व दो, पंचायत भवन दशारोखुर्द, पंचायत भवन मरकच्चो दक्षिणी, उमवि प्रखंड परिसर मरकच्चो इसके अलावे चंदवारा व जयनगर प्रखंड के 15 मतदान केंद्र जो बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में पड़ते है तथा चंदवारा प्रखंड के पांच मतदान केंद्र जो बरही विधानसभा क्षेत्र में पड़ते है. इन केंद्रों को भी आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है.
ओके- आदर्श मतदान केंद्रों पर उपलब्ध होगी न्यूनतम सुविधाएं
प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार कोडरमा विस क्षेत्र के 40 मतदान केंद्रों के अलावा जिले में पड़ने वाले बरकट्ठा विस क्षेत्र के 15 और बरही विस क्षेत्र के 5 कुल 60 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है. इन केंद्रों में मतदाताओं की सुविधा […]
