थाना दिवस पर 15 मामलों का निष्पादन

कुछ मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित नहीं थे, तो कई मामलों को वेटिंग में रखा गया है.

जयनगर. थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जमीन संबंधी 33 मामले आये, इनमें से 15 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. कुछ मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित नहीं थे, तो कई मामलों को वेटिंग में रखा गया है. मौके पर सीओ सारांश जैन, थाना प्रभारी विकास कुमार, राजस्व उप निरीक्षक रामदेव हांसदा, उमेश कुमार, सनोज कुमार, एस आई संजय सिंह, एएसआई दिनेश मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थे.

भाजपा नेता रामसहाय यादव के निधन पर शोक

जयनगर. प्रखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता दलदलिया निवासी रामसहाय यादव के निधन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है. शोक जताने वालों में जिप सदस्य केदारनाथ यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, जिला मंत्री सुधीर सिंह, राजकुमार गुप्ता, नरेश राम, विजय यादव, राजकुमार सिंह, मनोहर मोदी, दीपक वर्णवाल, सुखदेव यादव, ललित शर्मा, मनोज सिंह, अवित सिंह, छोटेलाल सिंह आदि के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >