डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ कर नर्स कर रही इलाज

कोडरमाः सदर अस्पताल की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है. शुक्रवार को कुछ अलग नजारा सदर अस्पताल के ओपीडी में दिखा. महिला चिकित्सक के चेंबर में डॉक्टर की कुर्सी पर एक ए ग्रेड नर्स बैठ कर मरीजों का इलाज कर रही थी. महिला काउंसलर विरमित कौर और अर्स काउंसलर श्यामली कुमारी भी नजर आयी. […]

कोडरमाः सदर अस्पताल की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है. शुक्रवार को कुछ अलग नजारा सदर अस्पताल के ओपीडी में दिखा. महिला चिकित्सक के चेंबर में डॉक्टर की कुर्सी पर एक ए ग्रेड नर्स बैठ कर मरीजों का इलाज कर रही थी. महिला काउंसलर विरमित कौर और अर्स काउंसलर श्यामली कुमारी भी नजर आयी.

इस बारे में पूछे जाने पर नर्स ने बताया कि वह केवल परची पर सलाह लिख रही है. दवा लिखने का काम ओपीडी में बैठे पुरुष डॉक्टर कर रहे हैं. जब ओपीडी रजिस्टर में उक्त नर्स द्वारा मरीजों का पूरा विवरण लिखे जाने के बारे में पूछा गया, तो वह कुछ भी बताने में असमर्थ रही. हालांकि उन्होंने कहा कि वे दो दिन पूर्व ही डय़ूटी पर आयी है. डीएस के निर्देश पर और डॉक्टर की अनुपस्थिति में मरीजों को सलाह दे रही है. वहीं महिला काउंसलर विरमित कौर और अर्स काउंसलर श्यामली कुमारी ने बताया कि मुङो अभी तक अलग से जगह नहीं मिली है. इसलिए वे डॉक्टर चेंबर में बैठ कर मरीजों को विभिन्न रोगों के उपचार की जानकारी दे रहीएंटी रेबिज सूई देने के नाम पर की जा रही है वसूली
सदर अस्पताल के ओपीडी में एंटी रेबिज सूई देने के नाम पर मरीजों से राशि वसूली जा रही है. कई मरीजों ने बताया कि एंटी रेबिज (कुत्ता काटने की सूई) देने पर 30 से 50 रुपये लिये जाते हैं. पूर्व में सदर अस्पताल के ओपीडी में दवा वितरण कक्ष में दो विंडो थे. एक विंडो से पुरुष व दूसरे विंडो से महिला रोगियों को दवा दी जाती थी. मगर हाल के दिनों में इस व्यवस्था में परिवर्तन किया गया. मात्र एक विंडो से ही महिला और पुरुष रोगियों को दवा दी जाती है. दवा वितरण कक्ष का गेट भी प्राय: बंद रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >