झुमरीतिलैया : बिहारशरीफ से कोलकाता जा रही बंगाल टाइगर बस को तिलैया थाना क्षेत्र में अगवा कर यात्रियों से लूट-पाट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान विजय पासवान उर्फ विजय बंडा (पिता कामदेव पासवान, निवासी बड़की निमा थाना गया) के रूप में हुई है. आरोपी को तिलैया थाना प्रभारी केपी यादव ने गया से गिरफ्तार किया.
मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया. इस मामले में पुलिस ने बीते दिनों एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. वहीं तिलैया पुलिस ने एक अन्य मामले में वारंटी दीपक गिरि (पिता प्रसादी गिरि, निवासी मडुआटांड़) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के घर में पुलिस पहले कुर्की जब्ती की कार्रवाई कर चुकी है.
