टीएचआर में की जा रही है भारी गड़बड़ी : मीरा

कोडरमा : झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पोषण सखी संघ (सीटू) जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला सचिव वर्षा रानी ने किया. बैठक में आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष और सीटू राज्य कमेटी सदस्य मीरा देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती, धात्री माताओं और सात माह […]

कोडरमा : झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पोषण सखी संघ (सीटू) जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला सचिव वर्षा रानी ने किया. बैठक में आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष और सीटू राज्य कमेटी सदस्य मीरा देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती, धात्री माताओं और सात माह से तीन साल के बच्चों के लिए महिला मंडल द्वारा दिया जा रहा. टेक होम राशन (टीएचआर) में भारी गड़बड़ी किया जा रहा है.

नवंबर में सिर्फ 10 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में ही राशन दिया गया, जिसमें सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण चीज चावल नहीं दिया गया. वहीं दिसंबर माह में आलू नहीं दिया जा रहा है. साथ ही वजन भी बहुत कम दिया जा रहा है. विरोध करने पर मंडल के सदस्यों द्वारा मैनेज करने की बात कही जाती है, जिसका आंगनबाड़ी संघ सख्त विरोध करता है.
जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अप्रैल माह से पोषाहार राशि नहीं मिली है. उधार लेकर बच्चों को खिचड़ी खिलाना भी मुश्किल हो गया है. जनवरी माह से हमलोग पोषाहार बंद कर देंगे. वहीं जिला सचिव वर्षा रानी ने कहा कि हमलोगों को भेड़-बकरी समझा जा रहा है. पिछले पांच माह से मानदेय भी नहीं मिला है, एक तो बहुत कम मानदेय मिलता है.
दूसरी तरफ समय पर नहीं मिलता है, जिसके कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है. अगर जिला प्रशासन तुरंत कार्रवाई नहीं करेगा, तो हड़ताल के लिए मजबूर होंगे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गुरुवार को उपायुक्त से मिल कर समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया जायेगा. एक सप्ताह के अंदर उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया जायेगा. इस अवसर पर चिंतामणि देवी, सरिता रानी, आशा रवानी, उर्मिला देवी, विमला कुमारी, अनिता देवी, संध्या वर्णवाल, रीना देवी, आशा देवी, उषा कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >