चंदवारा : हादसे में दो युवकों की मौत

कोडरमा : चंदवारा थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित झील रेस्टोरेंट के पास शुक्रवार की शाम में ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. घटनास्थल पर दोनों युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मंझगावां निवासी 34 वर्षीय महेंद्र गिरि (पिता मनोहर गिरि) व ढोलकियाडीह बड़की धमराय तिलैया डैम निवासी 31 वर्षीय […]

कोडरमा : चंदवारा थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित झील रेस्टोरेंट के पास शुक्रवार की शाम में ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. घटनास्थल पर दोनों युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मंझगावां निवासी 34 वर्षीय महेंद्र गिरि (पिता मनोहर गिरि) व ढोलकियाडीह बड़की धमराय तिलैया डैम निवासी 31 वर्षीय कैलु यादव (पिता बुलाकी यादव) के रूप में हुई है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-पटना रोड को जाम कर दिया है. सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी शाहिद रजा ने लोगों को समझा कर जाम हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >