चार घरों से लाखों की चोरी

झुमरीतिलैया : शहर में चोरों का आतंक घटने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दो दिन में शहर में चार घरों में चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस प्रकार के घटना से लोगों में भय का माहौल है. पहली घटना गोशाला रोड में एक साथ बंद पड़े तीन घरों में हुई. चोरों […]

झुमरीतिलैया : शहर में चोरों का आतंक घटने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दो दिन में शहर में चार घरों में चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस प्रकार के घटना से लोगों में भय का माहौल है. पहली घटना गोशाला रोड में एक साथ बंद पड़े तीन घरों में हुई. चोरों ने तीनों घरों का ताला तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गये. हालांकि गृह स्वामी के न होने कारण चुराये गये सामानों का आकलन नहीं किया जा सका.

घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब आस पड़ोस के लोगों ने घरों का मेन गेट को छोड़ अंदर के सभी गेट खुला देखा़ उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी गृह स्वामी को दी. चोरों ने गोशाला रोड में सेवानिवृत्त अभियंता सुखदेव प्रसाद के घर को निशाना बनाया. यहां चोरों ने घर के गेट को क्षतिग्रस्त कर घर में प्रवेश किया. इसके बाद एक-एक कर सभी कमरों से कीमती समान उठा ले गये. इस दौरान चोरों ने घटना में इस्तेमाल किये औजार को वहीं छोड़ दिया.
वहीं इसी मुहल्ला में रहनेवाले एलआइसी एजेंट विनय पांडेय व ट्रक चालक अजय पांडेय के घर में भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया. जानकारी अनुसार सुखदेव प्रसाद अपनी बेटी के घर छठ में शामिल होने गये थे. वहीं अजय व विनय अपने गावं बेहरबाद छठ मनाने गये थे. जानकारी मिलने के बाद शनिवार की सुबह घर आकर देखा और घर बंद कर वापस गांव चले गये.
विनय के बड़े भाई आदित्य पांडेय ने टेलीफोन माध्यम से जानकारी दी कि उनके गांव में छठ होता है, ऐसे में वे लोग घर में नहीं थे. रविवार देर शाम तक घर पहुंचने के बाद थाना में एफआइआर करेंगे. हालांकि गृह स्वामी के नहीं होने से इन घरों चुराये गये सामानों की कीमत का आकलन नहीं हो सका है. बहराल शहर में लगातार हो रही इस प्रकार की घटना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर रहा है.
सीमा विवाद में उलझी पुलिस, पीड़ित परेशान
रेलवे कॉलोनी में भी चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए घर से नकद सहित हजारों के कीमती सामानों की चोरी कर ली है. यहां चोरों ने रेलवे में टीआरडी ट्रेक्शन एक में कार्यरत अमृत बाड़ा के घर को निशाना बनाया है. अमृत ने बताया कि वे 29 को सुबह क्वार्टर बंद कर अपने घर हजारीबाग गये थे. जब वापस आये तो घर का ताला टूटा पड़ा था.
जब अंदर गये तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि घर से पांच हजार नकद सहित जेवर, टीवी, कंबल, कपड़ा सहित कई समान गायब हैं. चोरों ने लगभग 60 हजार के समान की चोरी कर ली.
उन्होंने बताया कि इस संबंध में एफआइआर करने के लिए थाना का चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जब एफआइआर के लिए तिलैया थाना गये तो वहां बताया गया कि कॉलोनी हमारे क्षेत्र में नहीं है, कह कर एफआइआर दर्ज नहीं किया. जब इस संबंध में जीआरपी थाना गये तो वहां भी बताया गया कि रेलवे कॉलोनी जीआरपी थाना क्षेत्र में नहीं आता ऐसे में इनकी गुहार सुनने वाला कोई नहीं है.
पहले भी दो बार हो चुकी है
सेवानिवृत्त अभियंता सुखदेव प्रसाद के घर में पहले भी इस प्रकार की घटना घट चुकी है. श्री प्रसाद के दो पुत्र में एक मोकामा में सीआरपीएफ में एसआइ के पद पर कार्यरत है. उन्होंने टेलीफोन पर बताया कि घर में पहले भी एक बार डकैती और एक बार चोरी की घटना हो चुकी है. यह तीसरी घटना है. पहले भी छठ के समय घर से चोरी हुई थी. उन्होंने बताया कि घटना में कितना का नुकसान हुआ है, यह घर पहुंचने के बाद ही क्लियर हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >