पंसस व मुखिया पति पर जानलेवा हमला

उतरते ही दोनों पर पत्थर से वार कर किया घायल, आरोपी हिरासत में डोमचांच : बंगाखलार पंचायत के पंसस सह राजद दलित प्रकोष्ठ के जिला सचिव मनोज दास व मुखिया पति शिवशंकर राय पर शुक्रवार को ढाब जाने के क्रम में जानलेवा हमला हुआ. अनजान युवक द्वारा किये गये हमले में पंसस व मुखिया पति […]

उतरते ही दोनों पर पत्थर से वार कर किया घायल, आरोपी हिरासत में

डोमचांच : बंगाखलार पंचायत के पंसस सह राजद दलित प्रकोष्ठ के जिला सचिव मनोज दास व मुखिया पति शिवशंकर राय पर शुक्रवार को ढाब जाने के क्रम में जानलेवा हमला हुआ. अनजान युवक द्वारा किये गये हमले में पंसस व मुखिया पति दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. यही नहीं हमलावर ने इनकी कार को भी पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना को लेकर घायल जनप्रतिनिधियों ने ढाबथाना में लिखित आवेदन दिया है, जबकि घटना की सूचना पर पहुंची ढाब पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है.
आरोपी की पहचान मनीष कुमार निवासी जगदीशपुर पिहरा गिरिडीह के रूप में हुई है. युवक ने किस कारण से यह हमला किया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार पंसस व मुखिया पति कार (जेएच-10एएन-9147) पर सवार होकर ढाब जा रहे थे.
इसी दौरान पडरिया व ढाब के बीच जंगल में युवक ने कार पर पत्थर फेंक दिया. इससे शीशा क्षतिग्रस्त हुआ, तो मनोज दास नीचे उतरे. उतरते ही युवक ने उन पर भी पत्थर से वार कर दिया. इस हमले में उनका सिर फट गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. यह देख कार में बैठे मुखिया पति शिवशंकर राय बीच बचाव करने उतरे तो उसे भी पत्थर से मार कर युवक ने घायल कर दिया. इसी बीच घटना की सूचना ढाब थाना को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया.
पुलिस ने घायल पंसस व मुखिया पति को रेफरल अस्पताल डोमचांच में इलाज के लिए लाया, जहां गंभीर अवस्था देखते हुए दोनों को कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायल पंसस मनोज कुमार व मुखिया पति शिवशंकर राय ने बताया कि हम लोग काली पूजा की तैयारी की जानकारी देने ढाब थाना जा रहे थे. इसी दौरान पडरिया व ढाब के बीच जंगल में उक्त युवक ने हमारी कार पर पत्थर से हमला किया. उसने ऐसा क्यों किया ये हमें भी समझ में नहीं आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >