जयनगर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को मध्य विद्यालय कटिया में चलंत लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर सिविल जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव आनंद, अधिवक्ता धीरज जोशी, कुमार रोशन, न्यायालयकर्मी प्रमोद सिंह, पीएलवी मीरा कुमारी, कानूनी सहायता केंद्र गोहाल के प्रभारी बालेश्वर राम, संतोष सिंह, अधिवक्ता सूरज बिहारी, मुखिया लाखपत यादव, महेश राम आदि मौजूद थे. इस मौके पर लोगों को चलंत चिकित्सा वाहन व डालसा के कार्यों की जानकारी दी गयी. राजीव आनंद ने सरकार की ओर से संचालित सभी कल्याणकारी व विकासात्मक नीतियों व योजनाओं की जानकारी दी. इस मौके पर अनमोल किसान क्लब के अध्यक्ष दुलारचंद पासवान व अन्य द्वारा जन समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे गये.
कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन
जयनगर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को मध्य विद्यालय कटिया में चलंत लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर सिविल जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव आनंद, अधिवक्ता धीरज जोशी, कुमार रोशन, न्यायालयकर्मी प्रमोद सिंह, पीएलवी मीरा कुमारी, कानूनी सहायता केंद्र गोहाल के प्रभारी बालेश्वर […]
