सतगावां. कन्या मध्य विद्यालय नासरगंज में गुरु गोष्ठी हुई. अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरेंद्र प्रसाद यादव ने की. श्री यादव ने विद्यालय सचिव को मध्याह्न भोजन तथा बच्चों की उपस्थिति पर विस्तृत जानकारी ली. साथ ही विद्यालय भवन निर्माण, शौचालय निर्माण की जानकारी लेने के साथ ही सभी मध्य विद्यालय के सचिव को वर्ग छह से अष्टम तक के छात्रों को पुरस्कृत करने तथा प्रत्येक संकुल के उर्दू मध्य विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी लगाने का निर्देश दिया. गोष्ठी के दौरान पारा शिक्षकों व सरकारी शिक्षकों ने उपस्थिति विवरणी पर मुखिया द्वारा हस्ताक्षर करने में टाल मटोल करने तथा हस्ताक्षर करने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया. शिक्षकों ने कहा कि गिरिडीह व चतरा जिला में उक्त नियम पर शिक्षा सचिव ने रोक लगा रखी है. कोडरमा में यह नियम अभी भी चल रहा है. वहीं पारा शिक्षकों को पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर भी रोष जताया गया. शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि मार्च माह को छोड़ कर जल्द ही चार माह के मानदेय का भुगतान कर दिया जायेगा. इस मौके पर बीपीओ उपेंद्र कुमार, पंकज मालाकार, अरुण कुमार, विकास कुमार, अरविंद कुमार, संजय कुमार, सुधीर यादव, टेकनारायण प्रसाद, संगीता कुमारी, रंजीत कुमार, उपेंद्र कुमार आदि थे.
मध्य विद्यालय नासरगंज में गुरु गोष्ठी
सतगावां. कन्या मध्य विद्यालय नासरगंज में गुरु गोष्ठी हुई. अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरेंद्र प्रसाद यादव ने की. श्री यादव ने विद्यालय सचिव को मध्याह्न भोजन तथा बच्चों की उपस्थिति पर विस्तृत जानकारी ली. साथ ही विद्यालय भवन निर्माण, शौचालय निर्माण की जानकारी लेने के साथ ही सभी मध्य विद्यालय के सचिव को वर्ग […]
