महिला मोरचा की बैठक में महिला सम्मेलन पर चर्चा

डोमचांच. भाजपा महिला मोरचा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष गीता पांडेय के आवास पर हुई. अध्यक्षता गीता पांडेय ने की. बैठक में पांच अगस्त को विधानसभा घेराव, 25 अगस्त को धनबाद में आयोजित महिला सम्मेलन व विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष जूही दास गुप्ता ने कहा कि महिलाएं एकजुट होकर संगठन को और भी […]

डोमचांच. भाजपा महिला मोरचा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष गीता पांडेय के आवास पर हुई. अध्यक्षता गीता पांडेय ने की. बैठक में पांच अगस्त को विधानसभा घेराव, 25 अगस्त को धनबाद में आयोजित महिला सम्मेलन व विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष जूही दास गुप्ता ने कहा कि महिलाएं एकजुट होकर संगठन को और भी मजबूत बनायें. जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा ने कहा कि सम्मेलन की तैयारी को लेकर गांवों का भ्रमण किया जायेगा. डॉ नीरा यादव ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से महिला समस्याओं का निदान होगा. इस मौके पर पूनम देवी, विजेता गुप्ता, कंचन देवी, कलावती देवी, सुनीति सेठ, फूलवति देवी, भरत नारायण मेहता, रमेश सिंह, प्रकाश मेहता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >