सर्व शिक्षा अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी दी

कोडरमा बाजार. आदर्श मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक एपीओ क्रांति कुमार चांद ने आरटीइ एक्ट, एसएमसी के कर्तव्य व दायित्व, विद्यालयों को निर्गत अनुदान व सर्व शिक्षा अभियान द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान लेखा संधारण […]

कोडरमा बाजार. आदर्श मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक एपीओ क्रांति कुमार चांद ने आरटीइ एक्ट, एसएमसी के कर्तव्य व दायित्व, विद्यालयों को निर्गत अनुदान व सर्व शिक्षा अभियान द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान लेखा संधारण की विस्तृत जानकारी प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी नरेश कांत वर्मा ने दी. इस मौके पर विनोद कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार वर्मा, रामनंदन सिंह, प्रकाश चंद्र राय, आलोक कुमार सिन्हा, अंबिका सिंह आदि मौजूद थे. एडीपीओ नलिनी रंजन ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सर्व शिक्षा से संचालित सभी योजनाओं को गुणवत्ता के साथ स्कूलों में लागू करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >