ई विद्यावाहिनी फेज टू का दिया गया प्रशिक्षण

सतगावां : प्रखंड सभागार में सभी विद्यालयों के शिक्षकों को ई-विद्यावाहिनी फेज टू का प्रशिक्षण दिया गया. सभी शिक्षकों को यह बताया गया कि डिजिटल इंडिया के तहत अब सभी विद्यालय, बीआरसी को पेपरलेस किया जायेगा. अब किसी तरह का रिपोर्ट ई विद्यावाहिनी एप के माध्यम से ही दी जानी है. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को विद्यालय […]

सतगावां : प्रखंड सभागार में सभी विद्यालयों के शिक्षकों को ई-विद्यावाहिनी फेज टू का प्रशिक्षण दिया गया. सभी शिक्षकों को यह बताया गया कि डिजिटल इंडिया के तहत अब सभी विद्यालय, बीआरसी को पेपरलेस किया जायेगा. अब किसी तरह का रिपोर्ट ई विद्यावाहिनी एप के माध्यम से ही दी जानी है.

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को विद्यालय से संबंधित डाटा जैसे बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति व अनुपस्थिति बच्चों की सामान्य जानकारी की स्थिति, एलटीएफ के माध्यम से स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, नामांकन व अन्य जरूरी रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका बताया गया. सभी शिक्षकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से डेमो बताया गया. अविलंब स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ बच्चे एप के जरिये विद्यालय का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कर लेना है.

बताया गया कि इस एप के जरिये सभी शिक्षक अपनी उपस्थिति बना सकते है. लेकिन सभी शिक्षकों को अपना ई मेल आइडी बनाना होगा. प्रशिक्षक के रूप में बीपीओ उपेंद्र कुमार, सीआरपी राजेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार, सुधांशु सिंह चौधरी, रमेश देव प्रजापति थे. मौके पर अर्चना कुमारी, प्रणव मुरारी, नवलेश कुमार, सुधीर कुमार, रमेश चंद्र गुप्ता, अरुण सिंह, दीपक कुमार, दिलीप कुमार, संजय वत्स, मानसिंह पासवान, रेणुका कुमारी, मीणा कुमारी, नगीना कुमारी, मनोज कुमार, अमित कुमार, अरुण सिंह, अभय कुमार, उषा कुमारी, रवींद्र रजक, राजकिशोर शर्मा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >