शराब लदा वाहन जब्त, एक गिरफ्तार

कोडरमा बाजार : उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब लदी सूमो(जेएच-12सी-5672) को जब्त किया. इस मामले में तिलैया बस्ती निवासी चालक महेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. अवैध शराब लदी सूमो कोडरमा होते हुए बिहार जा रही थी. इसी क्रम में उत्पाद विभाग को उक्त […]

कोडरमा बाजार : उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब लदी सूमो(जेएच-12सी-5672) को जब्त किया.

इस मामले में तिलैया बस्ती निवासी चालक महेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. अवैध शराब लदी सूमो कोडरमा होते हुए बिहार जा रही थी. इसी क्रम में उत्पाद विभाग को उक्त वाहन के बाबत सूचना मिली, जिसके बाद विभाग के गश्ती दल द्वारा कोडरमा घाटी के लठवहिया के समीप वाहन की जांच की गयी. इसमें 10 पेटी अंग्रेजी शराब (इम्प्रियल ब्लू) लदी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >