रैयतों ने रोका काम, मुआवजे की मांग

जयनगर : प्रखंड के कंद्रपडीह गांव के रैयतों ने त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराये जा रहे बांझेडीह के अतिरिक्त रेलवे लाइन निर्माण कार्य को रोक दिया है. रैयतों का कहना है कि तीन माह से इस कंपनी ने उनकी रैयती व उपजाऊ भूमि पर मिट्टी गिरा कर छोड़ दिया है. कंपनी को कई बार मिट्टी […]

जयनगर : प्रखंड के कंद्रपडीह गांव के रैयतों ने त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराये जा रहे बांझेडीह के अतिरिक्त रेलवे लाइन निर्माण कार्य को रोक दिया है. रैयतों का कहना है कि तीन माह से इस कंपनी ने उनकी रैयती व उपजाऊ भूमि पर मिट्टी गिरा कर छोड़ दिया है.

कंपनी को कई बार मिट्टी हटाने को कहा गया, लेकिन अभी तक मिट्टी नहीं हटाई गयी. इस कारण इस वर्ष हम लोग यहां खेती भी नहीं कर सके हैं.

रैयत संजय साव ने बताया कि खाता संख्या 14, प्लॉट संख्या 689 व 652 चार एकड़ रैयती भूमि में त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन की मिट्टी फेंकी हुई है. ग्रामीणों की रैयती जमीन से मिट्टी हटाने व फसल नहीं लगाने से हुई क्षति का भुगतान करने की मांग की. रैयत सुरेंद्र साव, युगल साव, कौलेश्वर साव, मानी साव, वीरेंद्र साव आदि अपनी मांग पर अड़े हैं. फिलहाल निर्माण कार्य बंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >