कोडरमा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा व कानूनी सहायता केंद्र पांडेयडीह की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पांडेयडीह में प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुराधा चक्रवर्ती की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया.
कानूनी सहायता केंद्र पांडेयडीह के प्रभारी नकुल कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को संविधान व कानूनी की जानकारी रखनी चाहिए. उन्होंने बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों की नियमित रूप से विद्यालय आना अनिवार्य है.
यदि बच्चे विद्यालय नहीं आते हैं, तो इसके लिए दोषी व जिम्मेदार उनके अभिभावक, शिक्षक व समाज है. उन्होंने लोगों को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम प्रथम सूचना प्रतिवेदन व सरकारी संपत्ति की रक्षा करने सहित कई कानूनी जानकारी दी. इस मौके पर सहायक शिक्षक विकास रंजन, गुलाम हसन, सारिका शर्मा, दीपक कुमार पांडेय, अब्दुल वाहिद सहित कई बच्चे उपस्थित थे.
