जल शक्ति अभियान को सफल बनाने का निर्देश

कोडरमा : समाहरणालय सभा कक्ष में सोमवार को नव नियुक्त डीसी रमेश घोलप ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में डीसी ने विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी ली. खासकर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर विस्तृत चर्चा की. साथ ही मुख्य सचिव झारखंड सरकार के […]

कोडरमा : समाहरणालय सभा कक्ष में सोमवार को नव नियुक्त डीसी रमेश घोलप ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में डीसी ने विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी ली. खासकर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर विस्तृत चर्चा की. साथ ही मुख्य सचिव झारखंड सरकार के वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से दिये गये निर्देश के आलोक में डीसी ने जल शक्ति अभियान के तहतदिशा-निर्देश दिये.

उन्होंने कहा कि एक जुलाई से 15 सितंबर तक जल शक्ति अभियान चलाया जाना है. अभियान के तहत जल संरक्षण करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जायेगा. डीसी ने इस अभियान की सफलता को लेकर ठोस पहल करने की बात कही. मौके पर डीएफओ सूरज कुमार सिंह, डीडीसी आलोक त्रिवेदी, एसी अनिल तिर्की, एसडीओ विजय वर्मा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी नरेश कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, डीटीओ संतोष कुमार सिंह, डीइओ शिवनारायण साह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जितेंद्र कुमार जैसल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
जल संरक्षण को लेकर सात जुलाई को श्रमदान करेंगे कर्मचारी : इधर, डीडीसी आलोक त्रिवेदी की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई. डीडीसी ने बताया कि अभियान के तहत जन-जागृति, स्लोगन, लेख आदि के माध्यम से जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक करना है. उन्होंने उपस्थित सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि अभियान के लिए विलेज एक्शन प्लान के स्तर पर काम करें, ताकि सभी गांवों में पानी का संरक्षण किया जा सके.
उन्होंने कहा कि जिले के सभी सरकारी स्कूलों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों व स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य सरकारी विभागों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर काम करना है. विलेज एक्शन प्लान के अंतर्गत प्रोजेक्ट संरक्षण का काम करना है. डोभा, सोक पीट आदि के माध्यम से जल संरक्षण की जरूरत है. उन्होंने बताया कि जिले से सभी कर्मचारी सात जुलाई को किसी न किसी जल संरक्षण योजना के क्रियान्वयन में श्रम दान करेंगे. मौके पर एसी अनिल तिर्की, डीआरडीए निदेशक अनुज प्रसाद एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीमौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >