बढ़ते अपराध ने लोगों को दहलाया

एक ही रात पांच घरों में डकैती व महिला की गोली मार कर हत्या जयनगर : प्रखंड के कंझि याडीह गांव में एक ही रात पांच घरों में हुई डकैती व एक महिला की गोली मार कर हत्या के बाद से दहशत का माहौल है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जयनगर-मरकच्चो मुख्य मार्ग को […]

एक ही रात पांच घरों में डकैती व महिला की गोली मार कर हत्या

जयनगर : प्रखंड के कंझि याडीह गांव में एक ही रात पांच घरों में हुई डकैती व एक महिला की गोली मार कर हत्या के बाद से दहशत का माहौल है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जयनगर-मरकच्चो मुख्य मार्ग को एक्सीलेंट स्कूल के निकट एक घंटे तक जाम रखा. ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. लोगों का कहना था कि पुलिस अपराध पर नियंत्रण रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है.

घटना के बाद से दोपहर तक विधायक अमित कुमार यादव, आजसू कोडरमा विधानसभा प्रभारी संजय यादव, झाविमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रो जानकी यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों का आना-जाना जारी रहा. विधायक ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली. इधर, पुलिस अधिकारियों की मानें, तो अपराधियों ने अपनी पहचान छुपाने की नीयत से उक्त महिला की हत्या की है.

ममता की छांव से वंचित हुए बच्‍चों: अपराधियों द्वारा घटना के दौरान महिला अनिता देवी की हत्या किये जाने से उसके तीन बच्‍चा े ममता की छांव से वंचित हो गये. बताया जाता है कि उनके तीनों बच्‍चा े 11 वर्षीय सूरज, छह वर्षीय सोनाली व पांच माह का मासूम शिवम फिलहाल गांव वालों के भरोसे है. घटनास्थल पर मौजूद लोग शिवम को देख कर और भी दुखी हो रहे थे.

पुलिस सुरक्षा नहीं दे पा रही है : माले : माले राज्य कमेटी सदस्य श्यामदेव यादव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि झारखंड सरकार के अक्षम रहने के कारण पुलिस लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार इस पीड़ित परिवार को पांच लाख मुआवजा दे तथा एक सप्ताह के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करे, अन्यथा माले सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >