नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन झुमरीतिलैया के एनएसएस इकाई द्वारा शहर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया. नुक्कड़ नाटक में बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. नुक्कड़ नाटक झंडा चौक, कोडरमा रेलवे स्टेशन व वीर कुंवर सिंह चौक पर आयोजित किया गया. नाटक के द्वारा लोकतंत्र की […]

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन झुमरीतिलैया के एनएसएस इकाई द्वारा शहर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया. नुक्कड़ नाटक में बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. नुक्कड़ नाटक झंडा चौक, कोडरमा रेलवे स्टेशन व वीर कुंवर सिंह चौक पर आयोजित किया गया.

नाटक के द्वारा लोकतंत्र की खूबसूरती को निखारने व संवारने के लिए प्रशिक्षुओं ने मत व मताधिकार के महत्व, उपयोगिता व आवश्यकता के संदर्भ में संदेश दिया. डीएलएड के विभागाध्यक्ष प्रो उदय प्रताप राव ने लोगों से आग्रह किया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करायें.

साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें कि वो अपने मत का प्रयोग अवश्य करें. बीएड प्रशिक्षु सलोनी भदानी, नैन्सी, पूनम, कल्याणी, प्रीति, आकांक्षा, गुड्डी, प्राची, प्रियंका, गुड्डी कुमारी, रेशमी, मालती, कृति व डीएलएड प्रशिक्षु खुशबू, उमेश, सिकंदर आदि ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर कॉलेज के निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपसिमे, प्रभारी प्राचार्य प्रो सीएन झा, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, डॉ चौधरी प्रेम प्रकाश, प्रो मोहित तिवारी, प्रो सौरभ शर्मा, प्रो कृष्ण कुमार सिंह, प्रो मृदुला भगत, प्रो अजय गुप्ता, प्रो आशीष, प्रो प्रशांत कुमार, दीपक पांडेय, गीता व अन्य मौजूद थे.

बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने भी दिया संदेश : इधर, बचपन ए प्ले स्कूल द्वारा झंडा चौक व कोडरमा रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. बच्चों में शौर्य गुप्ता, इरा अग्रवाल, जिया दुग्गड़, आयुष, आदित्य, निहारिका, जिगर ने नाटक में नेता व मतदाता की भूमिका अदा की और मतदाताओं को यह समझाने की कोशिश की कि हमें बिना किसी व्यक्तिगत भेदभाव के अपने मत का सही उपयोग करना चाहिए. प्राचार्या निरजा ने कहा कि अपने मत का प्रयोग सभी को करना चाहिए. आपका एक वोट क्षेत्र की किस्मत बदल सकता है. मौके पर शिक्षिका मुस्कान जैन, सुचित कुमार व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >