क्राइम ब्रांच व आरपीएफ ने की छापामारी, एक गिरफ्तार

जयनगर : धनबाद रेल मंडल के क्राइम ब्रांच धनबाद के इंस्पेक्टर एके सिंह और आरपीएफ हजारीबाग रोड के इंस्पेक्टर तबरेज अहमद ने कोयला चोरी के मामले में कंद्रपडीह गांव में छापेमारी की. छापेमारी में उक्त गांव में कोयला चोरी के कई निशान मिले. हालांकि कोयला की बरामदगी नहीं हुई. इस मामले में कंद्रपडीह निवासी गोविंद […]

जयनगर : धनबाद रेल मंडल के क्राइम ब्रांच धनबाद के इंस्पेक्टर एके सिंह और आरपीएफ हजारीबाग रोड के इंस्पेक्टर तबरेज अहमद ने कोयला चोरी के मामले में कंद्रपडीह गांव में छापेमारी की. छापेमारी में उक्त गांव में कोयला चोरी के कई निशान मिले. हालांकि कोयला की बरामदगी नहीं हुई. इस मामले में कंद्रपडीह निवासी गोविंद साव को गिरफ्तार किया गया है.

उल्लेखनीय है कि पांच जुलाई को हीरोडीह स्टेशन से बांङोडीह जाने वाला कोयला रैक में चोरी के मामले को लेकर हजारीबाग रोड आरपीएफ ने एक मामला दर्ज किया था. छापेमारी से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >