राजभवन के समक्ष प्रदर्शन करने का लिया गया निर्णय, ग्रामीण चिकित्सक संघ की बैठक

कोडरमा बाजार : ध्वजाधारीधाम परिसर में कोडरमा जिला ग्रामीण चिकित्सक संघ की बैठक हुई. इसमें सदस्यता अभियान को तेज करने तथा 29 अक्तूबर को रांची में होने वाले रैली और राजभवन के समक्ष आहूत शक्ति प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कई निर्णय लिये गये. वक्ताओं ने उक्त धरना प्रदर्शन में अधिक-से5अधिक लोगों को शामिल […]

कोडरमा बाजार : ध्वजाधारीधाम परिसर में कोडरमा जिला ग्रामीण चिकित्सक संघ की बैठक हुई. इसमें सदस्यता अभियान को तेज करने तथा 29 अक्तूबर को रांची में होने वाले रैली और राजभवन के समक्ष आहूत शक्ति प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कई निर्णय लिये गये. वक्ताओं ने उक्त धरना प्रदर्शन में अधिक-से5अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की.
29 अक्तूबर को आयोजित होनेवाले उक्त आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन के सभी साथियों को आगे आने का आह्वान किया गया. मौके पर अब्दुल मनान, सरयू प्रसाद, उपेंद्र कुमार सिंह, रोशन कुमार सिंह, उमाशंकर वर्णवाल, सुखदेव शर्मा, बीपी यादव, मनोज कुमार, रामलखन यादव, पीके राम, भुनेश्वर विश्वकर्मा, दिनेश कुमार, संतोष कुमार, ब्रजेश राणा, एचडी सिंह, राजेश पंडित, दिलीप कुमार, मथुरा कुमार, त्रिवेणी कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >