डोमचांच : पुत्र को बचाया, खुद कुएं में डूबे पिता

डोमचांच : खेलने के क्रम में कुएं में डूबे चार वर्षीय पुत्र सचिन को पिता सतीश मिर्धा ने बचा लिया, लेकिन वह खुद को नहीं बचा पाये. सतीश झाविमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे. यह घटना थाना क्षेत्र के बाजार रोड में सोमवार की सुबह घटी. सुबह करीब आठ बजे खेलने के क्रम में घर […]

डोमचांच : खेलने के क्रम में कुएं में डूबे चार वर्षीय पुत्र सचिन को पिता सतीश मिर्धा ने बचा लिया, लेकिन वह खुद को नहीं बचा पाये. सतीश झाविमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे. यह घटना थाना क्षेत्र के बाजार रोड में सोमवार की सुबह घटी. सुबह करीब आठ बजे खेलने के क्रम में घर के आंगन में बने कुएं में सचिन गिर गया. पुत्र को बचाने के लिए सतीश ने कुएं में छलांग लगा दी. सतीश ने किसी तरह अपने पुत्र को तो बचा लिया, मगर स्वयं नहीं बच पाये. संभवत: दम घुटने से उनकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >