Jharkhand : झुमरीतिलैया में ज्वेलरी शॉप के मालिक से 2.67 लाख रुपये की लूट, एक गिरफ्तार

कोडरमा : बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित कोडरमा जिले में एक बार फिर सोना व्यापारी से लूटपाट की घटना सामने आयी है. झुमरीतिलैया में रात में व्यापारी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में था, इसी दौरान करीब 10 बजे से 10:30 बजे के बीच लुटेरों ने उस पर धावा बोल दिया. स्वर्ण व्यापारी […]

कोडरमा : बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित कोडरमा जिले में एक बार फिर सोना व्यापारी से लूटपाट की घटना सामने आयी है. झुमरीतिलैया में रात में व्यापारी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में था, इसी दौरान करीब 10 बजे से 10:30 बजे के बीच लुटेरों ने उस पर धावा बोल दिया. स्वर्ण व्यापारी से 2,67,000 रुपये लूट लिये. व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और एक लुटेरे को धर दबोचा. उससे पूछताछ की जा रही है. ज्ञात हो कि 14 अप्रैल, 2018 को एक स्वर्ण व्यवसायी से 1.32 करोड़ रुपये नकद व चार किलो सोने की लूट हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >